Responsive Advertisement

कार्यालय सूचना


MFC ORGANIZATION INSTAGRAM 

Maruti fan club

सभी को नमस्कार
 
 बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा हैं की अब हमारी संस्था ने कार्य करने मे गति पकड़ ली है 
अब हम सामाजिक गतिविधियों के साथ गरीब या प्रतिभावान युवा पीढ़ी जो की कुछ अन्य या निजी कारणवश, उपकरणों की कमी से आगे नहीं बड़ पा रहे युवा शक्ति
के लिए कुछ करने का प्रयास करेंगे।
खेल गतिविधियां या अन्य जो भी हमारे द्वारा सहयोगित होगा। हम करने का प्रयास करेंगे।

हमारी संस्था का यह नियम रहा है की कोई भी व्यक्ति हमारी संस्था में बिना कागजी कार्यवाही के जुड़ सकता है और हमारे साथ कार्य कर लोगो की सहायता कर सकता है।

आजकल कोई भी संस्था हो सब मे धन राशि की आवश्यकता होती है। कोई भी संस्था बिना धन राशि के किसी की मदद करने मे सक्षम नही हो पाती।

संस्था भी खुद अपने कार्यकर्ताओं द्वारा इतना धन नही जुटा पाती है जिससे की अधिक कार्य किए जा सकते हो।

हमारी आप सभी से अपील है की आप खुद मदद करे या फिर संस्थाओं की कार्य करने मे सहयोग प्रदान करे। आपका सतत व निर्बाध प्रयास ही लोगो मे परिवर्तन ला सकता है।

सभी संस्थाओं के पास कार्य करने की रूप रेखा तैयार होती है और कार्य करने के लिए शक्ति भी होती है लेकिन कार्य को अंतिम रुप देने के लिए राशि की आवश्यकता पड़ती है जिसका अभाव रहता है।

सभी जो भी इस संस्था मे अभी तक कार्यकर्ता कार्यरत है उनका दुगुनी शक्ति के साथ सहयोग हमे आजतक मिलता आया है आशा है की आगे भी ऐसा ही देखने को मिलता रहे।

आप सभी को एक बार भी धन्यवाद देता हूं जो आप संस्था से जुड़कर आपने इस संस्था की जो ईमारत खड़ी की है वह बरकार रहेगी। आंधी तूफान जो जिंदगी के पहलू है जो सभी के जीवन में आते है संस्था भी इसे कही मोड़ो से होकर गुजरी है लेकिन अभी तक खड़ी है इसका श्रय कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने इसकी नींव को इतना मजबूत रखा है।

आप धन्यवाद
मैं अंकित मीणा अध्यक्ष
MFC ORGANIZATION 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ